कलयुगी बाप की करतूत
A story of a man who was an alcohol addict. His wife was working as a maid servant, so that she can satisfy her family’s need. On the occasion of Diwali she got 800 rupees from her mistress. But when she came home, her husband took all her money from her forcefully. After drinking a lot he came back home late night and tried to rape his own daughter. But then that girl started shouting for help and hence she was rescued by the people who were living over there in her neighbour. And then he was surrendered to police.
दिल्ली के भलस्वा जे.जे. कालोनी में एक कलयुगी बाप की करतूत ने उसे पहुंचाया सलाखों के पीछे। जे.जे.कालोनी भलस्वा में एक परिवार गरीबी की मार झेल रहा था। उस दिन सब समाप्त हो गया जब परिवार के ही सबसे महत्वपूर्ण सदस्य ने मानवता को त्याग कर क्रूरता को भी पीछे छोड़ दिया है। यह कोई कहानी नही है, बल्कि एक सच्ची धटना है। (मालती) जो कि कोठीयों में मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चला रही है। उसका पति शराब का आदि है। जो शराब के लिए अभी तक घर के बर्तन, कपडे़ आदि बेच कर शराब की जरूरत पूरी करता है। घर में एक 12 साल की लड़की (पूजा) है, जो कि अपनी माँ कि गैर मौजूदगी में घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखती है। अभी मालती जहाँ काम करती थी वह वहाँ से दिपावली के अवसर पर अपने व अपने बच्चों के कपड़ो के लिए व मिठाई के लिए 800 रूपऐ अपने मालिक से लेकर आई और उन्हे घर में संभाल कर रख दिया। शराबी पति राकेश घर में आया और पत्नी के साथ मार-पीट की और 800 रूपऐ उससे छीन लिये। पास के शराब के ठेके से 200 रूपेय की शराब पी गया। नशे में वह 600 रूपऐ रोटियों के साथ खा गया, उसका कहर यहां पर ही नही खत्म हुआ। उसने शराब के नशे में अपनी बेटी का बलात्कार करने की कोशिश की, जब पूजा ने शोर मचाया तो वह उसे पीटने लगा। पूजा की आवाज़ सुन कर वहां बस्ती के लोग जमा हो गये। तब उन्हे उस कलयुगी बाप की करतूत का पता चला। लोगों ने उसे फौरन पुलिस के हवाले कर दिया।