http://southasia.oneworld.net
Personal tools
Log in


Forgot your password?
New user?
 





 

You are here: Home कहानियाँ (Stories) नई दिल्ली (New Delhi) अन्य छोटे सिलेन्डरों की दुकान क्यों हुई बंद

छोटे सिलेन्डरों की दुकान क्यों हुई बंद

A story from Govindpuri, where this horryfing incident took place- filling of small cylinders from bigger cylinder lead to fire explosion,which caused death of 3 people.

नई दिल्ली, गोविन्दपुरी में (6 अगस्त की सुबह) एक गैंस सिलेन्डर की दुकान में आग लगने से तीन लोग बुरी तरह जले व एक पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। गैंस की दुकान नेहरू कैम्प की झुग्गी से सटी हुई थी। दुकानदार बडे़ सिलेन्डरों से छोटे सिलेन्ड़रों में गैंस भरता था। और अपना रोजगार चलाता था। उस दिन जब वह सुबह गैंस भर रहा था वही पास में एक व्यक्ती ने बीडी़ जलानी चाही तभी सिलेन्ड़र में आग लग गई। तब एक बच्चा और दो आदमी दुकान में थे। दुकान में आग लगते देखकर पास के दुकानदारों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस स्टेशन पास में होने के कारण पुलिस जल्दी वहाँ आ गई, पुलिस कर्मचारी ने अन्दर फंसे लोगो को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड़ को फोन किया । तभी अचानक सिलेन्डरों में आग लगी और सिलेन्डर फट गया जिससे पुलिस कर्मचारी बुरी तरह जल गये। वहाँ पर खडे़ लोगों ने और पुलिस वालों ने आग पर काबू  किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।इस घटना के बाद अब छोटे सिलेन्डर की दुकानों को बंद कर दिया गया है ताकी इस तरह की दुर्घटना से जान माल का नुकसान न हो।


RADIO    

OneWorld South Asia     
grassroots@oneworld.net