फैक्ट्ररी में मशीन की समस्या
A story of a worker who became handicapp due to accident in the factory and also about the factory owner who never bothered about Factory Act.
हमारे शाहबाद डेरी में फैक्ट्ररी की बहुत कमी है जो फैक्ट्ररी है भी वह इतनी खतरनाक है की कई लोगो के साथ उसमें हादसे हो चुके हैं। ऐसा ही शिकार, एक मेरा दोस्त है वह उसी फैक्ट्ररी में काम करता है। उसका मालिक बहुत ही निर्दयी है वह अपने मजदूरों का ध्यान नहीं रखता है। वह उनके पैसे भी समय पर नहीं देता था फिर भी उसे मजबूर हो कर उसकी फैक्ट्ररी में काम करना पड़ता था। क्योंकि उसे कहीं और काम नही मिलता, अगर काम मिलता भी तो उसमें इससे भी कम पैसे मिलते। फिर उसका गुजारा भी नहीं हो सकता था उन पैसो में। वह मशीन पर काम करता था एक दिन उसका हाथ मशीन में आ गया जिससे अब वह अपाहिज हो गया।वह अब किसी काम का नहीं रहा उसका मालिक बहुत ही खराब है उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। अब उसकी हालत बहुत खराब है उसके घर में उसकी पत्नी व उसके तीन बच्चे हैं वह उनको कैसे पालेगा।अब उसकी बीवी काम करने जायेगी तभी कुछ हो पायेगा। उसकी दवाई कैसे करवायेगा अब उसके परिवार का क्या होगा? उसका सारा खर्चा उसके मालिक को उठाना चाहिए और उसे ऐसी मशीन नहीं रखनी चाहिए जिससे कि किसी को नुकसान हो।