http://southasia.oneworld.net
Personal tools
Log in


Forgot your password?
New user?
 





 


बाल-विवाह

A story of a girl who got married in the age of 12. And she died in an early age just because she had conceived a baby in a pre-mature age. To avoid young innocent mothers and infants death child marriages should not be practiced; in fact it is illegal too.

यह कहानी एक ग्रामीण परिवार की है जो मजदुरी करके अपना जीवन-यापन करते हैं। उस परिवार में एक माँ, दो लड़के और तीन लड़कियाँ थी। इस घर की कहानी  इस प्रकार है - माँ कोठी में काम किया करती थी और अपनी दोनों लड़कियों को भी लेकर जाया करती थी। जब उसकी लड़की 12 साल की हुई तो गली-मुहल्ले के लड़कों की परेशानी से उन्होने अपनी लड़की जिसका नाम नेमा था उसकी शादी एक 15 साल के लड़के के साथ कर दी जो पास के ही जहांगीर पुरी का था। छोटी उम्र में शादी करने कि वज़ह से उस लड़की की तबियत अक्सर खराब रहती थी। दवा के साथ-साथ लड़की की मां झाड़-फूंक भी करवाया करती थी। कुछ दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती रही। इसी तरह जिसके कारण कई दिनों तक अस्पताल में ही उसने नौं महीने निकाले तथा एक बच्ची को जन्म देते समय उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने उसकी मृत्यु का कारण कम उम्र में माँ बनना बताई। सही तरह से शरीर का विकास नही होने के कारण माँ बनने से उसका जीवन समाप्त हो गया।


RADIO    

OneWorld South Asia     
grassroots@oneworld.net