http://southasia.oneworld.net
Personal tools
Log in


Forgot your password?
New user?
 





 


दहेज प्रथा।

शाहाबाद डेरी दिल्ली में एक सुरेश नाम का आदमी रहता है। उसके चार लड़के थे पर उनमें तीन तो शादी के लायक थे और एक छोटा था। उनके किसी भी लड़के की शादी नही हुई थी। वह अपने बड़े लड़के का रिश्ता करना चाहते थे पर वह यह चाहते थे कि जहाँ से उनको बहुत सा धन और दहेज मिल सके वह अपने लड़के की शादी वही पर करेंगे और फिर उन्होने अपने बड़े बेटे की शादी एक मालदार घर से की ताकी उन्हे खूब सा दान-दहेज मिल सके, वह लड़की सुन्दर तो नही थी पर दहेज के कारण लड़के वाले शादी करने को तैयार हो गये। शादी के कुछ ही दिन बाद लड़के ने अपनी बीबी को मारना-पिटना शुरू कर दिया और वह किसी और दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ गया। उसने सोचा कि जो धन मिलना था वह तो मिल गया अब इस लड़की का क्या करें और जिस लड़की से उसका बेटे का चक्कर था वह बडे़ घर की लड़की थी जिस कारण उससे भी उसने दहेज के कारण ही अपना चक्कर चलाय था।

शाहाबाद डेरी दिल्ली में एक सुरेश नाम का आदमी रहता है। उसके चार लड़के थे पर उनमें तीन तो शादी के लायक थे और एक छोटा था। उनके किसी भी लड़के की शादी नही हुई थी। वह अपने बड़े लड़के का रिश्ता करना चाहते थे पर वह यह चाहते थे कि जहाँ से उनको बहुत सा धन और दहेज मिल सके वह अपने लड़के की शादी वही पर करेंगे और फिर उन्होने अपने बड़े बेटे की शादी एक मालदार घर से की ताकी उन्हे खूब सा दान-दहेज मिल सके, वह लड़की सुन्दर तो नही थी पर दहेज के कारण लड़के वाले शादी करने को तैयार हो गये। शादी के कुछ ही दिन बाद लड़के ने अपनी बीबी को मारना-पिटना शुरू कर दिया और वह किसी और दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ गया। उसने सोचा कि जो धन मिलना था वह तो मिल गया अब इस लड़की का क्या करें और जिस लड़की से उसका बेटे का चक्कर था वह बडे़ घर की लड़की थी जिस कारण उससे भी उसने दहेज के कारण ही अपना चक्कर चलाय था। पर उसकी पत्नी को इसके बारे में कुछ भी नही पता था। एक दिन उसकी बीबी उसको मिलने उसके ऑफिस गई तो पता चला कि वह लड़की के साथ घूमने गया है। और उसकी बीबी को शक हो गया वह उसका पीछा करने लगी लेकिन वह कहाँ –कहाँ जाती उसका पति तो उसके साथ लड़ाई करने लगा। उसके पति ने कहा कि अगर तू लड़ाई करेगी तो में तुझे तलाक देकर उस लड़की को अपने घर में लेकर आ जाउंगा। और तू क्या, कर लेगी वह बेचारी मार खाने के डर से किसी और को यह बात बताती भी नही थी। एक दिन उसके पति ने उसको नींद की गोली देकर सुला दिया और फिर मुँह बांध कर उसका गला दबा दिया जिस कारण उस बेचारी ने दम तोड़ दिया। इस बात का किसी को पता भी नही चल सका क्योंकि सभी ने सोचा कि वह तो बलडप्रेशर (हार्टअटेक) की बीमारी की वजह से मर गई होगी और उन लोगो ने भी यही सभी को बताया कि वह बलडप्रेशर (हार्टअटेक) की बीमारी की वजह से मर गई हम चाहते हैं कि दहेज प्रथा को जितनी जल्दी हटाया जाये वह उतनी लड़कियों की जिंदगी के लिये ठीक है। वरना रोज इसी तरह से लड़कियाँ मरती रहेंगी।

(सवीता)

 


RADIO    

OneWorld South Asia     
grassroots@oneworld.net